रिसाली में शशि सिन्हा महापौर, केशव बंछोर सभापति निर्वाचित

दुर्ग
रिसाली में कांग्रेस ने शशि सिन्हा को महापौर व केशव बंछोर को सभापति के लिए जैसे ही अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया दोनों का निर्वाचन तय हो गया। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी शशि सिन्हा 27 मत मिले जबकि भाजपा की रामा साहू को 9 मत और सुनंदा चंद्राकर को 4 मत मिले। सभापति के लिए कांग्रेस के केशव बंछोर को 27 मत मिले, भाजपा के धर्मेंद्र भगत को 13 मत मिले। वार्ड-9 से पार्षद चुनी गईं शशि सिन्हा पहली बार चुनाव जीतकर आई हैं,जबकि केशव तीन बार के पार्षद हैं। भिलाई से अलग होकर पहली बार अस्तित्व में आए 40 सीटों वाले इस निगम में कांग्रेस 21 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत में है। जबकि छह निर्दलीय भी साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *