अखिलेश के करीबी के यहां आयकर विभाग का छापा, मिला जमीनों के कागजातों का जखीरा, दो अन्य पर भी एक्शन

 आगरा
आगरा में शहर के जाने माने चारों जूता कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की जांच शाखा की छापामार कार्रवाई में प्रॉपर्टी के कागजातों का बड़ा जखीरा मिला है। इनकी खरीद के साथ ही इनको लीज पर दिए जाने संबंधी तमाम औपचारिकताओं के कागजात विभाग को हाथ लगे हैं। इसी के आधार पर वास्तविक टैक्स का आकलन किया जाएगा।

टीमों ने बधुवार सुबह से ही इन कारोबारियों के आगरा, दिल्ली और नोएडा स्थित 15 ठिकानों पर सर्च की शुरुआत की थी। जांच की कार्रवाई पूरी रात चलती रही। इमरजेंसी के लिए अतिरिक्त टीम को तैयार रखा गया है। विभागीय टीमों ने इन सभी की इकाइयों में होने वाले उत्पादन का चिट्ठा तैयार किया है।

स्टॉक में रखा कच्चा माल, अधबना माल एवं तैयार माल का ब्योरा गुरुवार शाम तक पूरा हो सकता है। मंगलवार सुबह सात बजे से जूता कारोबारियों के प्रतिष्ठान, कार्यालय, फैक्ट्री, निवास एवं अन्य परिसरों को लगभग 36 घंटे खंगालने के बाद भी विभागीय अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों ने बताया कि चारों उद्यमियों की कंपनियों के रिकार्ड को विभिन्न विभागों से क्रॉस चेक भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *