मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते कोरोना को लेकर सरकार पर खड़े किये सवाल

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं विधायक जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर प्रदेश सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। वहीं उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते कोरोना को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किये। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता ने जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश पर लगातार कर्ज बढ़ रहा है। इस पर सरकार को श्वेत पत्र लाना चाहिए,ताकि प्रदेश की जनता को हकीकत पता चल सके।

वहीं उन्होंने कहा कि किसानों को फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं। इस पर भी श्वेत पत्र लाना चाहिए। बिजली की दरें फिर बढ़ाई जाने वाली हैं। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। रोज नए सीएम बनने की खबर आती है। कोविड को लेकर किसी प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। कोई सुरक्षा नहीं बरती जा रही है। कोविड से जो लोग मरे उनकी हत्यारी यह सरकार है।

इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि पशुपालन विभाग के एसीएस के करोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। एसीएस मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ विभाग की समीक्षा बैठक में थे। उसके बाद भी मुख्यमंत्री आज कई विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। उन्हें बैठकें निरस्त कर आईसोलेशन में चले जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *