हरियाणा सरकार बनाएगी लैंड-पूल पॉलिसी, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, ‘पदमा’ स्कीम पर बोले डिप्टी CM

चंडीगढ़
हरियाणा में 'पदमा' स्कीम आमजन के लिए बहुत लाभकारी है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस स्कीम के लिए ऐसी 'लैंड-पूल पॉलिसी' बनाने के निर्देश दिए हैं जो ग्रामीणों को ज्यादा फायदा पहुंचाएगी। चौटाला ने ये निर्देश कल हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 'पदमा' स्कीम से संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उनकी ओर से कहा गया कि, इस स्कीम के लिए ऐसी 'लैंड-पूल पॉलिसी' बनाई जाए जिससे कि जमीन के मालिक ग्रामीण लोगों को अधिक से अधिक फायदा हो और गांव में रोजगार के अवसर बढें।
 

डिप्टी सीएम ने बैठक के बाद जानकारी दी कि केंद्र की 'पदमा' स्कीम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार इस पर तेजी से काम करने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए लैंड पूलिंग के तहत प्रत्येक ब्लॉक में करीब 50 एकड़ जमीन जुटाई जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार ने ब्लॉक-वाइज कुछ उत्पाद तय किए गए हैं जिनको एक्सपोर्ट करवाने में भी सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के कई गांवों में हुनरमंद लोगों द्वारा ऐसे गुणवत्तापरक प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं, जिनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी कीमत मिल सकती है, लेकिन जानकारी के अभाव में उनको मजबूरी में लोकल लेवल पर कम दामों पर बेचना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *