एक पाकिस्तानी सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर, पुलवामा में आतंकियों के साथ छिड़ी बड़ी मुठभेड़

पुलवामा

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बुधवार सुबह शुरू हुए तलाशी अभियान के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और अब तक इसमें जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इसमें से एक पाकिस्तानी नागरिक है। कश्मीर पुलिस इंस्पेक्टर जनरल ने बताया कि इन आतंकियों के पास से 2 एम-4 कार्बाइन और 1 एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने चांदगाम गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया जो मुठभेड़ में बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *