मुख्यमंत्री चौहान ने रोबिन हुड आर्मी के स्वयंसेवकों के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में रोबिन हुड आर्मी के स्वयंसेवकों के साथ मौलश्री और सप्तपर्णी का पौधा रोपा। पौध-रोपण में सुश्री सौम्या बैजल, पावस सोगानी, लोकेश दरियानी तथा सुश्री फातिमा अब्बास साथ थी।

रोबिन हुड आर्मी एक स्वयंसेवक आधारित संगठन है, जो बिना किसी फंडिंग के कार्य कर रहा है। यह संगठन रेस्तराँ और समुदाय से अधिशेष भोजन प्राप्त कर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य करता है। वैश्विक भूख को हराना संगठन का उद्देश्य है।

पौधों का महत्व
मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह एक औषधीय वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। सप्तपर्णी का पौधा एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इस औषधीय पौधे का उपयोग विभिन्न दवाओं के निर्माण में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *