पंचायत चुनाव टलने के बाद तहसीलदार फिर जुटेंगे राजस्व वसूली में

भोपाल
राजधानी में दो महीने बाद एक बार फिर सातों वृत्तों के एसडीएम और तहसीलदार राजस्व वसूली में जुटेंगे। भोपाल में जिले में इस वित्तीय वर्ष में 120 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करने के लिए सभी अफसर अपने-अपने इलाकों में बड़े बकायादारों पर वसूली के संबंध में जोर देंगे। यही नहीं जल्द ही कलेक्टर अविनाश लवानिया सभी राजस्व अधिकारियों के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे, जिससे कोरोना की तीसरी लहर के पहले सभी एसडीएम अपने-अपने वृत्त क्षेत्रों में दिए गए टॉरगेट को पूरा कर सकें। गौरतलब है कि गत वर्ष कोविड संक्रमण के बाद भी जिले में 100 करोड़ रुपए से अधिक की राजस्व वसूली हुई थी।

दीपावली के पहले कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम और तहसीलदारों ने अपने-अपने इलाकों के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली थी। इसके बाद अचानक पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद सभी अफसर चुनाव की तैयारी में लग गए। यहां तक की दिसंबर का पूरा महीना चुनाव तैयारी और प्रक्रिया में ही निकल गया। अब पंचायत चुनाव में रोक लगने के बाद सभी अधिकारी राजस्व वसूली में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *