20 साल बाद भिलाई-चरौदा निगम में कांग्रेस के कोसरे बने महापौर और चंद्राकर चुने गए सभापति

भिलाई
भिलाई-चरौदा नगर निगम के अब नये महापौर होंगे कांग्रेस के निर्मल कोसरे होंगे जिन्होंने भाजपा की नंदिनी जांगड़े को हराया। वहीं कांग्रेस के कृष्णा चंद्राकर ने भाजपा के चंद्रप्रकाश पांडेय को हराकर सभापति के पद पर कब्जा लिया। यहां यह उल्लेखनीय है 20 साल बाद महापौर और सभापति कांग्रेस के खाते में गया है। महापौर और सभापति को 24 और भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को महज 16 वोट ही मिले हैं। 5 निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस के समर्थन में मतदान किया है, जबकि एक निर्दलीय का वोट भाजपा के खाते में गया है। इससे पहले जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने सभी पार्षदों ने 5-5 की संख्या में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पूर्व कांग्रेस के 19 पार्षद राजधानी रायपुर से सीधे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे वहीं भाजपा के 15 पार्षद सीधे नगर निगम भवन में पहुंचे। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *