राज्य की GDP में वृद्धि के लिए टास्क फोर्स समिति गठित

भोपाल
राज्य शासन ने राज्य की जीडीपी में वृद्धि के लिए उठाये जाने वाले आवश्यक उपायों को चिन्हांकित करने के लिए टास्क फोर्स समिति का गठन किया है।

समिति के अध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग हैं। समिति में सुमित बोस पूर्व वित्त सचिव भारत सरकार नई दिल्ली, प्रो. एस.के. मोहन्ती प्रोफेसर रिसर्च एण्ड इनफार्मेशन सिस्टम ऑफ डेव्लपिंग कन्ट्री नई दिल्ली, अजित रानाडे चीफ इकोनॉमिक्‍स्ट आदित्य बिरला ग्रुप मुम्बई, डॉ. एन.आर. भानुमूर्ति कुलपति, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स यूनिवर्सिटी बेंगलुरू, प्रो. कन्हैया आहूजा संचालक, स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, प्रो. अमिताभ कुण्डु सीनियर फेलो वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीटयूट मुम्बई और प्रमुख सचिव/सचिव वित्त विभाग सदस्य के रूप में शामिल हैं। सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सदस्य सचिव हैं।

यह समिति राज्य की जीडीपी में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित करने, सरकारी खर्च की गुणवत्ता में सुधार लाने और सुसंगत उपायों के संबंध में अपनी अनुशंसाएँ राज्य शासन को 31 जनवरी, 2022 तक तक प्रस्तुत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *