दर्शक ने बचाई हॉकी टीम स्टाफ की जान, मैच के दौरान की कैंसर की पहचान; दिलचस्प है यह किस्सा

 टोरंटो

उत्तरी अमेरिका में एक बेहद दिलचस्प वाकया सामने आया है। दरअसल, यहां एक हॉकी फैन मैच देखने पहुंची लेकिन उसने अपनी सतर्कता से टीम के एक स्टाफ की जिंदगी बचा ली, वह भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव हो सकता है…चलिए हम बताते हैं।

तो हुआ कुछ यूं कि Vancouver Canucks नाम की कनाडा की एक प्रोफेकशनल आइस हॉकी टीम बीते साल 23 अक्टूबर को नेशनल हॉकी लीग (एनएचएल) में Seattle Kraken नाम की टीम से भिड़ रही थी। तभी दर्शक दीर्घा में बैठी नाडिया पोपोविची की नजर वैनकुवर कैनक्स टीम के स्टाफ ब्रायन हैमिल्टन की गर्दन पर मौजूद एक छोटे से तिल पर गई।

करीब 2 सेंटीमीटर बड़े इस तिल का आकार अजीब था और इसका रंग लाल-भूरे रंग का था। अगर कोई और होता तो शायद इसपर ध्यान भी नहीं देता लेकिन पोपोविची, एक भावी मेडिकल छात्रा हैं और वह अस्पतालों में खुद ही नर्सिंग असिस्टेंट के तौर पर काम करती हैं। उन्हें इस तरह की ट्रेनिंग दी गई है कि वह संभावित कैंसर संबंधी तिलों की पहचान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *