पटना हाईकोर्ट के जज सहित कई कर्मचारि‍यों को हुआ कोरोना, आज से वर्चुअल सुनवाई

पटना

पटना हाईकोर्ट में मंगलवार से आमने-सामने की सुनवाई पर रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक अब वर्चुअल (ऑनलाइन) मोड में सुनवाई होगी। राज्य में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, पटना में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। हाईकोर्ट के जज सहित कई कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ऑनलाइन सुनवाई के लिए हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से संबंधित अधिवक्ता को लिंक भेजा जाएगा। निश्चित समय पर जुड़कर अधिवक्ता सुनवाई में भाग ले सकते हैं। कोरोना मामलों से संबंधित सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने भी वर्चुअल मोड में सुनवाई की बात कही थी।

लालू के मामले की सुनवाई तीन दिन टली

लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) की सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इस वजह से सोमवार से मामले की सुनवाई तीन दिनों के लिए टल गई है। अदालत ने अगली तारीख छह जनवरी निर्धारित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *