बिहार में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, NMCH में फिर 72 डॉक्टर-छात्र पॉजिटिव

पटना
देशभर में कोरोना के आंकड़ों में बेहताशा वृद्धि होती जा रही है. देश के हर हिस्से में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. वहीं बिहार के पटना स्थित एनएमसीएच (NMCH) में लगातार डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. लिहाजा सोमवार को 133 डॉक्टर औऱ मेडिकल स्टूडेंट के सैंपल लिए गए, जिसमें 72 लोग प़ॉजिटिव पाए गए हैं.

इससे पहले रविवार को 96 डॉक्टर और मेडिकल के स्टूडेंट संक्रमित मिले थे. अब पटना के एनएमसीएच में 168 डॉक्टर्स औऱ मेडिकल स्टूडेंट प़ॉजिटिव हो गए हैं.

जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मरीज एनएमसीएच में मिल रहे हैं, उससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक 168 संक्रमितों में से डॉक्टर्स की अपेक्षा मेडिकल स्टूडेंट्स की संख्या काफी अधिक है.

बता दें कि बिहार में कोरोना और ओमिक्रॉन के केसों में अब इजाफा होता जा रहा है. वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) के प्रमुख जीतनराम मांझी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं.  मांझी के अलावा उनकी पत्नी, बेटी, बहू और 2 स्टाफ मेंबर सहित 18 सुरक्षाकर्मी भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *