शासकीय प्राथमिक विद्यालय रूनधान खालसा अब पंचायत भवन में लगेगा
मुरैना
कलेक्टर बी.कार्तिकेयन के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा सबलगढ़ विकासखण्ड के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय रूनधान खालसा को खाली कराकर अब पंचायत भवन में लगाने के निर्देश दिये है।
निर्देशों के तहत जिला शिक्षाधिकारी ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय रूनधान खालसा को पंचायत भवन में रूनधान खालसा में शिफ्ट करा दिया है। विदित है कि विगत दिवस में समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित की गई थी कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय रूनधान खालसा में वामी (सांपों के घर) होने से बच्चे पढ़ने से डरे हुये थे। अब बच्चे अच्छे माहौल में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।
