मध्य प्रदेश में जहरीले सांप ने हाथ पर अचानक डंसा, मौत

छिंदवाड़ा
सोशल मीडिया के इस दौर हमारे सामने ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जिसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. खासतौर से जंगली-जानवर और खतरनाक जीव के साथ स्टंट करने वाले वीडियो पर. इंटरनेट पर सांप से जुड़े वीडियो भी तमाम वायरल  होते रहे हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक और सांप का वीडियो सामने आया है, जिसमें शख्स उसके साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि कुछ ही देर में सांप से खेलना शख्स को काफी भारी पड़ गया. सांप जैसे जहरीले प्राणी के साथ लापरवाही बरतने की सजा उसे अपनी जान गंवा कर देना पड़ा.

वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की उमरेठ तहसील के गांव मानकादेही खुर्द की बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, गांव मानकादेही खुर्द निवासी मनोज युवनाती ने अपने ही गांव में एक मकान से रसेल वाइपर सांप को पकड़ा था. इसके बाद वह सांप को हाथ में पकड़कर उसके साथ खेलने लगा. युवक को सांप के साथ खेलते हुए देख गांव वालों ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा. लेकिन वह नहीं माना और सांप को कमरे से पकड़कर बाहर ले आया. इसी दौरान सांप ने उसे अंगूठे के पास से काट लिया। सांप के काटने के बाद मनोज ने उसे छोड़ दिया। कुछ ही देर बाद उसके पूरे शरीर में सांप का जहर फैलने लगा, जिसकी हालत और खराब होती चली गई.

मनोज की बिगड़ती तबीयत देख आसपास के लोगों ने फोन कर के एम्बुलेंस को बुलाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. हालत बिगड़ने पर मनोज को नागपुर रैफर कर दिया गया लेकिन वहां पहुंचे से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. सांप से खेलने से लेकर उसके दंश मारने तक का सारा वाक्या किसी ने कैमरे में कैद कर लिया था. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *