खाना खाते समय सब्जी में दिखी चूहे की गर्दन, शख्स ने दर्ज कराया मामला

नई दिल्ली
दुनियाभर से खाने के कई ऐसे मामले सामने आते हैं जब यह पाया जाता है कि खाने के आर्डर में कुछ अजीब चीज निकल आती है या फिर मीट में किसी खतरनाक जीव से सामना हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स की खाने की थाली में चूहे की गर्दन दिखाई दी। यह सब तब हुआ जब वह खा रहा था और उसे लगा कि वह कुछ अजीबोगरीब चीज खा रहा है। दरअसल, इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना एक स्पेनिश शख्स के साथ हुई है। यह शख्स एक फ्रेंच सुपरमार्केट से कुछ सब्जियां खरीदकर लाया था। घर पहुंचने के बाद शख्स ने जब फ्रोजेन सब्जी को खाया तो उसके मुंह में चूहा आ गया। जैसे ही शख्स को कुछ कुरकुरा लगा उसने मुंह से खाना थूक दिया और देखा कि चूहे की गर्दन पड़ी हुई है, इसके बाद उसके होश उड़ गए।

रिपोर्ट के हवाले से शख्स ने बताया कि खाने के दौरान ही कुछ शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है, लेकिन जब चूहे की गर्दन ही मिल गई तो मामला समझ में आया और इसके बाद मेरा मूड खराब हो गया, मुझे कई बार उल्टी भी हुई। ये मेरी जिंदगी की अब तक की सबसे बुरी घटना है। शख्स ने यह भी बताया कि फ्रोजेन सब्जी में चूहा निकलने की शिकायत उसने प्रोडक्ट की कंपनी से की है और मामला दर्ज कराया है। शख्स की शिकायत के बाद सुपरमार्केट के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि हमने उत्पाद के निर्माता से संपर्क किया है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए उत्पाद की जांच कर रहे हैं कि वे सभी सही हैं या नहीं। हम जांच के बाद ग्राहक को हर स्तर पर सूचित करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *