लखनऊ कैंसर संस्थान में गरीब मरीजों को मिलेगा फ्री इलाज, लागू होगी यह योजना

लखनऊ

लखनऊ में चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मिलेगा। संस्थान में जल्द ही आयुष्मान योजना लागू होगी। पांच लाख रुपये तक गरीब मरीज इलाज हासिल कर सकते हैं।

संस्थान में नए साल से 200 बेड पर मरीजों की भर्ती शुरू होगी। आठ ऑपरेशन थिएटर भी बनकर तैयार हैं। संस्थान के सीएमएस डॉ. अनुपम वर्मा के मुताबिक रोजाना 100 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गरीब मरीजों के मुफ्त इलाज की सुविधा अभी संस्थान में नहीं है।

जल्द मिलेगा गरीबों को लाभ
डॉ. अनुपम वर्मा ने बताया कि गरीब कैंसर रोगियों को आयुष्मान योजना जल्द ही लागू की जाएगी। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। केजीएमयू व पीजीआई मॉडल पर आयुष्मान योजना संस्थान में लागू की जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सीएमओ दफ्तर में संस्थान को जल्द ही पंजीकरण कराया जाएगा। ताकि गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज का लाभ मुहैया कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *