प्रदेश में वर्ष का पहला रविवार कपकपाते हुए गुजरेगा

भोपाल

प्रदेश में न्यू ईयर का पहला रविवार चिल्ड रहेगा। ठंड और कोहरे की वजह से ठिठुरन रहेगी। ग्वालियर-जबलपुर समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने की संभावना है। प्रदेश के बड़े पर्यटन स्थल पचमढ़ी, मांडू, खजुराहो और ओरछा में ठंड कंपकंपाएगी। राजधानी के आसपास सांची और भीमबैठका में भी ठंड का असर रहेगा। ऐसे में यदि लोग घूमने जाएं, तो ठंड से बचने के उपाय भी करें।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन की रात 31 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने कंपकंपा दिया। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने जश्न मनाया। ग्वालियर सबसे ज्यादा ठंड रहा। यहां पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। रायसेन, उमरिया, सिवनी, सागर, धार और दतिया टूरिस्ट स्पॉट पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे रहे।

भोपाल में 12.2 डिग्री रहा पारा
31st की रात में राजधानी भोपाल में पारा 12.2 डिग्री रहा। सर्द हवाएं चली। इस कारण ठिठुरन रही और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में खलल पड़ा। शनिवार सुबह भी ठंड का असर रहा। सर्द हवाएं चलती रही। संडे को भोपाल भी ठंडा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *