न्यू इयर ईव प्रोग्राम में वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं माइली साइरस

 हॉलिवुड की पॉप्युलर सिंगर और ऐक्ट्रेस माइली साइरस की नए साल 2022 की शुरूआत बिल्कुल अजीब तरीके से हुई। दरअसल न्यू इयर ईव पर एक कार्यक्रम के दौरान माइली साइरस वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं। हालांकि उन्होंने तुरंत ही इसे बेहद चतुराई से संभाल लिया और फंक्शन में परफॉर्म करना जारी रखा। माइली की परफॉर्मेंस ऑडियंस ने भी खूब पसंद किया।

अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर माइली न्यू इयर ईव पर एनबीसी के न्यू इयर स्पेशल प्रोग्राम में परफॉर्म कर रही थीं। इस प्रोग्राम का नाम Miley's New Year's Eve Party पार्टी रखा गया था। परफॉर्मेंस के दौरान माइली ने सिल्वर कलर का ढीला आउटफिट पहना हुआ था। जब वह परफॉर्म कर रही थीं तभी उनका टॉप थोड़ा साइड से हट गया। लेकिन माइली ने तुरंत ही उसे अपने हाथ से संभाल लिया।

माइली ने अपने गाने की शुरूआत करने बाद तुरंत बैकस्टेज पर जाने का फैसला लिया और बैकअप सिंगर्स ने गाने को संभाल लिया। इसके बाद तुरंत ही माइली एक रेड कलर का ब्लेजर पहनकर वापस स्टेज पर आ गईं। इसके बाद माइली ने कहा, 'निश्चित तौर पर सभी अब मेरी तरफ देख रहे होंगे। मैंने शायद इतने कपड़े कभी स्टेज पर नहीं पहने हैं।' माइली के इस कॉन्फिडेंस की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *