बड़ा़ हादसा बनी थोड़ी सी लापरवाही, मंजर देख सहम गए लोग

हाथरस
तालाब चौराहा रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार रात को हुए हादसे को देख लोग सहम गए। ट्रेन की टक्कर से तेज आवाज से लोग जहां के तहां रुक गए। हादसे के कारण रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। कार के हिस्से घटनास्थल से 200 मीटर दूरी तक गए थे। तालाब पुल निर्माण के बाद इस रेलवे क्रासिंग को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। पैदल राहगीरों को आने-जाने में परेशानी को देखते हुए क्रासिंग का कुछ हिस्सा खोल दिया गया था, यह हादसे की वजह बन जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। रात पौने दस बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार क्रासिंग पार करते हुए ट्रैक पर पहुंच गई। इसी दौरान मालगाड़ी ने कार के परखच्चे उडा़ दिए। जिसने यह हादसा देखा वह सहम गया। मालगाड़ी की टक्कर से कार का इंजन तक् अलग हो गया। कार को अन्य पाट्र्स काफी दूर तक ट्रेन में फंसे हुए चले गए। हादसे के बाद मालगाड़ी को रोका गया।

करीब 25 मिनट बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई। इसके बाद बचाव का शुरू हुआ। घायलों को पास में ही स्थित जिला अस्पातल ले जाया गया। दो लोगों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने स्वजन को सूचना दे दी थी। हादसा और बचाव कार्य के चलते एक घंटे से ज्यादा ट्रैक बाधित रहा। कासगंज से मथुरा जा रही यात्री गाड़ी को सिटी स्टेशन पर और मथुरा से कासगंज जा रही यात्री ट्रेन को मुरसान स्टेशन पर रोका दिया गया था। हादसे में चार पांच लाेगों की अफवाह से भी लोग डर गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *