19 किलोग्राम के काॅमर्शियल गैस सिलेंडर हो गया सस्ता

 नई दिल्ली  
नये साल पर गैस कंपनियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। यह कटौती 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। IOCL के अनुसार 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 घटकर 1998.5 हो गई हैं। बता दें, 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली वालों को 2101 रुपये देने होते थे। जहां चेन्नई में अब 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रुपये तो वही मुंबई में 1948.50 रुपये देने होंगे। नई कीमतें जारी होने के बाद कोलकाता में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर अब आज से 2076 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

नये साल पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी के 900 रुपये में मिलता रहेगा। आइए जानते हैं कि अन्य शहरों में क्या है रेट-
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *