सुकमा में कोबरा बटालियन की मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, एक जवान शहीद

रायपुर
छत्तीसगढ़  के सुकमा जिले में कोबरा 208 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ नक्सल प्रभावित किस्टारामा के पालचामा की पहाड़ियों में चल रही है। एक जवान के शहीद होने की खबर है। वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी ने की है।

पालाचमा की पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं। शहीद जवान का नाम वीरेंद्र सिंह बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान इन्हें गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि जवान वह नक्सलियों के होने की सूचना पर छापेमारी के लिए गए थे। इसी दौरान भिड़ंत हुई है। घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस के जवान पहुंच रहे हैं। अभी भी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुकमा एसपी ने बताया कि अंधेरे की वजह से ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। अब जवान वहां से लौट रहे हैं। कहा जा रहा है कि उस इलाके में अगले दिन फिर से ऑपरेशन की शुरुआत की जाएगी

सीआरपीएफ के आईजी डी प्रकाश ने कहा है कि सुकमा के किस्टारामा थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में कोबरा बलों और नक्सलियों के मुठभेड़ जारी है। एक घायल जवान को हेलिकॉफ्टर से निकाला गया है। हमारे जवान नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *