दिलीप बिल्डकॉन के घर-दफ्तरों पर CBI का छापा

भोपाल

भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के ऑफिस और घर पर दिल्ली से आई CBI की टीम ने गुरुवार रात करीब 9 बजे एक साथ छापा मारा। चूनाभट्‌टी स्थित ऑफिस पर 12 से 15 और कंपनी के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर छह से सात अफसरों की टीम जांच कर रही है। घर और ऑफिस में कर्मचारियों तक को एंट्री नहीं है। कंपनी के पार्टनर समेत तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक 4 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं।

बताया जाता है कि साउथ से उनके एक पार्टनर (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) को 20 लाख की रिश्वत देते हुए हिरासत में लिया गया है। छापे की सूचना के बाद कंपनी के शेयर करीब 6.5% तक गिर गए हैं।

लोकल पुलिस और भोपाल CBI टीम को भनक तक नहीं
​​​​​दिल्ली टीम की कार्रवाई के बारे में लोकल पुलिस और CBI भोपाल के अफसरों को भनक तक नहीं लगी। CBI सूत्रों का दावा है कि पूरा मामला रिश्वत से जुड़ा है। बताया जाता है कि दिलीप बिल्डकॉन के साउथ इंडिया में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अफसर को 20 लाख रुपए की रिश्वत देते हुए पकड़ा गया था। उसके बाद ही दिल्ली की टीम ने भोपाल में शुक्रवार रात करीब 9 बजे छापे मारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *