मुंबई में खालिस्तानी आतंकियों के हमले की आशंका,सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

मुंबई

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन संकट के बीच एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर आतंकियों के साये में है। इसे देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व शहर में आतंकवादी हमले कर सकते हैं, जिसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस के मुताबिक कल सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां और साप्ताहिक छुट्टिया रद्द कर दिए गए हैं और मुंबई में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।

मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि मुंबई में अलर्ट के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्टेशन, दादर, बांद्रा चर्चगेट, सीएसएमटी, कुर्ला और अन्य स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कल 3000 से अधिक रेलवे अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

एबीपी न्यूज में छपी एक रिपोर्ट में गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के हवाले से कहा गया कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहने वाला है। मुंबई में वहीं, मुंबई में कोविड-19 की तीसरी लहर नजर आने लगी है। शहर में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का प्रभाव भी बढ़ा है।  जिसके बाद अब एहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दिया है। अब यहां एक साथ चार लोगों के जमा होने पर मनाही है। जाहिर है इस बार मुंबई में नए साल का जश्न फीका रहेगा। मुंबई में धारा 144, 7 जनवरी तक लागू रहेगा। अब यहां नए साल के मौके पर इनडोर और आउटडोर जश्न पर पाबंदी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *