जर्सी की रिलीज टलने से मुश्किल में मेकर्स, शाहिद कपूर ने आगे बढ़कर कम की फीस

रिलीज डेट से तीन पहले ही अपने कदम पीछे खींचने वाली जर्सी के हीरो ने अपनी फीस कम कर दी है। दिल्ली के थिएटर्स बंद होने के बाद मेकर्स की डिजीटल पार्टनर नेटफ्लिक्स के साथ मीटिंग हुईं। जिसके बाद मेकर्स इसे डळळ पर रिलीज करने को सहमत भी होते दिखे, लेकिन इस बीच शाहिद ने कॉल लिया और कहा कि जर्सी केवल थिएटर रिलीज के लिए ही मायने रखती है। मेकर्स ने लागत निकालने पर अपनी चिंता इस मीटिंग के बीच रखी तो शाहिद ने कहा कि वे अपनी फीस कम करने तैयार हैं। शाहिद ने जर्सी के लिए करीब 31 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं, लेकिन अब वे इसे घटाने तैयार हो गए हैं। शाहिद ने कहा है कि अगर बजट पर 5 करोड़ का असर होता है तो वे अपनी फीस में से 5 करोड़ घटा देंगे। अगर बजट में 10 करोड़ का इजाफा होता है तो फीस में 10 करोड़ कम लेंगे। शाहिद का मानना है कि जर्सी को दर्शकों का बेहद प्यार मिलेगा और इसलिए वे इसके डिले को तैयार हैं।

शाहिद ने खुद बताया था शूटिंग का किस्सा
शाहिद ने एक वीडियो में खुलासा किया है कि इस फिल्म को उन्होंने अपना खून दिया है। दरअसल प्रैक्टिस सीजन के दौरान शाहिद के निचले होंठ पर बॉल लग गई थी। इसके चलते उन्हें 25 टांके लगे, साथ ही 2 महीने के लिए शूटिंग भी रोकनी पड़ी थी। प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने अपना हेलमेट नहीं पहना था। उनके होंठ को सामान्य होने में तीन महीने लग गए लेकिन वो अभी भी नॉर्मल नहीं लग रहा है। जर्सी 175 मिनट यानी 2 घंटे 55 मिनट लंबी है। यह शाहिद के अब तक के फिल्मी करियर की सबसे लंबी फिल्म है। तेलुगु में बनी जर्सी ओरिजिनल फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट था।

2021 की आखिरी फिल्म होती जर्सी
शाहिद की फिल्म जर्सी साल 2021 की आखिरी रिलीज बनने से चूक गई है। इस साल ओटीटी और थिएटर पर कुल 104 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अल्लू अरविंद की ‘जर्सी’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने फिल्म के ओरिजनल तेलुगु संस्करण के लिए पुरस्कार जीता था। अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा निर्मित ‘जर्सी’ 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, जो अब टल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *