दिग्गज बल्लेबाज रोस टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से की संन्यास की घोषणा

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रोस टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रोस टेलर ने कहा कि वह इस होम समर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इसका मतलब टेलर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा होंगे। रोस टेलर फिलहाल 37 साल के हैं और 8 मार्च 2022 को 38 साल के हो जाएंगे।

टेलर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज मैं होम समर के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। बांग्लादेश के खिलाफ दो और टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ छह और वनडे इंटरनेशनल मैच। 17 साल मुझे इतना सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। #234'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *