नागदा में बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख राकू चौधरी की गोली मारकर हत्या

उज्जैन

उज्जैन के पास नागदा में बुधवार दोपहर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वारदात के बाद इलाके में तनाव है। बाजार बंद हो गए। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

यहां गीता श्री गार्डन के सामने बजरंग दल के जिला पदाधिकारी राकू चौधरी को तरुण झा नामक आरोपी ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भागने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सूचना पर नागदा अस्पताल में हिंदूवादी नेताओं की भीड़ जमा हो गई।

एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल भी शहर में तैनात कर दिया गया है। मंडी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी तरुण झा राकू के घर के पास ही रहता है। आरोपी ने राकू के चेहरे पर गोली मारी गई है, जिससे चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

खबर लगते ही मुख्य बाजार बंद हो गए। पुलिस ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। थाने में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता इकट‌्ठा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *