एडिशनल एसपी सहित 19 का युवक व 60 साल की महिला भी हुई कोरोना संक्रमित

बिलासपुर
जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार जहां पुलिस विभाग के एडिशनल एसपी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं 19 साल के युवक सहित 60 साल की महिला भी इसकी चपेट में आ गई है। इसके अलावा 13 नए लोग विदेश से लौटे हैं वहीं अब तक 290 लोग विदेश से शहर लौटे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवाल को 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई है जिनमें रामा लाइफ सिटी में 60 साल की महिला, मीना बाजार मुंगेली नाका में 42 वर्षीय पुरुष, करइहायापारा में 19 वर्षीय युवक, प्रगति पार्क, नर्स कालोनी, रॉयल टाउन मोपका, हेमू नगर और विनोवा नगर में नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। इनमें एडिशनल एसपी भी शामिल है। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस विभाग को हुई पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल कार्यालय पहुंची और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।

दूसरी ओर जर्मनी, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात से 13 लोग बिलासपुर लौटें हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने चंदन पार्क, रामा ग्रीन सिटी, सोनगंगा कालोनी सहित उनके घरों पर उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया है। नए यात्रियों को मिलाकर अब तक 290 लोग विदेश से शहर आ चुके हैं। 159 लोगों ने 14 दिनों का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। फिलहाल 131 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *