BU में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां

भोपाल
 राजधानी में स्‍थित बरकतउल्‍ला विश्‍वविद्यालय में बुधवार दोपहर को छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। ये छात्र आनलाइन तरीके से परीक्षाएं आयोजित कराने की मांग कर रहे थे। कालेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाइश देकर प्रदर्शन खत्‍म करने के लिए कहा। लेकिन छात्र नारेबाजी करते हुए वहीं डटे रहे। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस बल ने हल्‍का बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजी। इससे कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने इस दौरान दस छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *