एक विमान से गिरी बर्फ की सिल्ली दूसरे विमान से टकराई, 35 हजार फीट की ऊंचाई पर मचा कोहराम

लंदन
ब्रिटेन में बेहद अजूबा विमान हादसा होने वाला था और 35 हजार की फीट पर उड़ान भर रहे 200 से ज्यादा यात्रियों की जान उस वक्त सांसद में आ गई, जब उनके प्लेन से आकर एक भारी बर्फ का टुकड़ा टकरा गया और प्लेन के अगले हिस्से का शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी, कि विमान से जो बर्फ का भारी टुकड़ा टकराया था, वो एक दूसरे प्लेन से गिरा था, जो इस विमान से एक हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

35 हजार फीट पर हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा अपने आप में काफी अजीब है, क्योंकि एक विमान, जो 36 हजार फीटकी ऊंचाई पर उड़ रहा था, उससे एक बर्फ का भारी टुकड़ा गिरता है और उस विमान से टकराता है,जो उससे एक हजार फीट कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। जिससे विमान के पायलट के सामने वालाशीशा पूरी तरह से टूट जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज का विमान बोइंग 777 क्रिसमसके दिन लंदन गैटविक से 200 यात्रियों को लेकर कोस्टा रिका में सैन जोस की यात्रा के लिए उड़ानभरता है और उसी दौरान 35 हजार की फीट पर ये हादसा हुआ है।

दूसरे विमान से गिरा बर्फ का ब्लॉक
रिपोर्ट के मुताबिक,बर्फ का ब्लॉक एक अन्य विमान से गिरा, जो जेट से एक हजार फीट ऊपर उड़रहा था, जबकि यह 35,000 फीट पर मंडरा रहा था। बर्फ के ब्लॉक ने विमान के दो इंच मोटीविंडस्क्रीन को पूरी तरह से तोड़ दिया, जिसे काफी ज्यादा शक्तिशाली बनाया गया होता है औरबुलटेप्रूफ शीशे से इसे बनाया गया होता है।हालांकि, पायलट के सामने वाला मुख्य शीशा टूटने केबाद भी गनीमत ये रही, कि विमान किसी तरह के हादसे का शिकार नहीं हुआ। नहीं तो अमूमन इतनीऊंचाई पर किसी चीज से टकराने पर विमान में आग लग जाती है। लेकिन, इस हादसे के बाद भीविमान सुरक्षित तरीके से सैन जोस में उतर गया।

हादसा नहीं होना दुर्लभ घटना
35 हजार की फीट पर उड़ रहे विमान से आइस ब्लॉक टकराने के बाद भी हादसा नहीं होना, वो भीतब जब विमान का फ्रंट स्क्रीन टूट जाए, जानकारों के लिए ये एक दुर्लभ घटना है और विमान विशेषज्ञोंने इस घटना को 10 लाख में एक घटना बताया है। जानकारों का कहना है कि, अगर ऐसी घटना 10लाख बार हो, तो हर बार विमान दुर्घटनाग्रस्त होगी। जानकारों का कहना है कि, यात्रियों की तकदीरअच्छी थी, इसीलिए वो बच गये। हालांकि, शीशा टूटने के फौरन बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंगकरवाई गई और इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर 50 घंटे का इंतजार भी करना पड़ा।

एयरलाइंस ने मांगी माफी
वहीं, ब्रिटिश एयरवेज ने यात्रियों से इस घटना के लिए माफी मांगी है और विमान के प्रवक्ता की तरफसे कहा गया है कि, ''हम इस उड़ान के लिए उन ग्राहकों से दिल से माफी मांगना चाहते हैं, जिनकीक्रिसमस की प्लानिंग बर्बाद हो गई है। हम तब तक कोई विमान नहीं उड़ाएंगे, जब तक हमें यहमहसूस न हो कि ऐसा करना पूरी तरह से सुरक्षित है, और इस वक्त हमारे इंजीनियर इस विमान कीसुरक्षित यात्रा को लेकर संतुष्ट नहीं हैं।''

ब्रिटिश एयरवेज ने भरा 'हर्जाना'
विमान कंपनी की तरफ से कहा गया है कि, ''हम तब तक कोई विमान नहीं उड़ाते हैं, जब तक वो पूरीतरह से सुरक्षित नहीं हो, और हमारे इंजीनियर इस घटना की जांच कर रहे हैं''। वहीं, ब्रिटिश एयरवेजने फ्लाइट के सभी यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए ना सिर्फ टिकट का पूरा पैसा वापस करदिया है, बल्कि हर यात्री को अलग से 520 पाउंड भी असुविधा के लिए दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *