मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन ने शेयर की फोटोज

 

 बॉलीवुड में मस्त मस्त गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन 49 साल की हैं, लेकिन बावजूद इसके उनकी फिटनेस और खूबसूरती दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। रवीना टंडन ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लू कलर की ड्रेस और खुले बालों में नजर आ रही हैं। इन फोटो में रवीना टंडन पहले से कहीं ज्यादा फिट और खूबसूरत दिख रही हैं। रवीना को देखकर लगता है कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ वो और सुंदर होती जा रही हैं।

रवीना ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा- लोगों को अब मास्क लगाना शुरू कर देना चाहिए। हमें और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आइए हम इसे दोबारा एक और लॉकडाउन की तरफ न ले जाएं। बता दें कि रवीना टंडन ने मुंबई में बढ़ते कोरोना केसेस की वजह से अपनी चिंता जाहिर की है। मुंबई में ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां मंगलवार को मॉल, सिनेमाहॉल बंद करने का फैसला लिया गया है।

रवीना टंडन की फोटो देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनकी फोटो को गॉर्जियस बता रहा है तो किसी ने कड़क लिखते हुए कमेंट किया है। एक शख्स ने लिखा- आई मिस यू दिलवाली। इसके अलावा लोगों ने फायर और हार्ट इमोजी बनाकर भी रवीना की तारीफ की है। बता दें कि रवीना टंडन आखिरी बार 2021 में आई कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आएगी। इस फिल्म में उन्होंने रामिका सेन का किरदार निभाया था।

2004 में रवीना टंडन ने बसा लिया घर
रवीना ने 2004 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की थी। उनकी शादी उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। रवीना शादी से पहले ही दो बच्चों की मां बन गई थीं। दरअसल, उन्होंने 21 साल की उम्र में दो बेटियों पूजा और छाया को गोद ले लिया था। रवीना ने अपने दोनों बेटियों को पढ़ाया और फिर दोनों की शादी धूमधाम से की। रवीना और अनिल के दो बच्चे हैं बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। रवीना की बेटी राशा 16 साल की हैं। उनका जन्म 16 मार्च, 2005 को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *