वर्ष 2022 में तिल चतुर्थी महोत्सव का मेला खजराना गणेश मंदिर में नहीं लगाया जाएगा
इंदौर
खजराना गणेश मंदिर में इस वर्ष तिल चतुर्थी महोत्सव 21 से 23 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर की सजावट, भगवान का अभिषेक और विशेष श्रृंगार तो किया जाएगा, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते मेला नहीं लगाया जाएगा। तिल चतुर्थी पर 21 जनवरी को खजराना गणेश को तिल के 51 हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने मंदिर प्रबंधन समिति व पुजारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय किया। मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि तीन दिनी आयोजन में भगवान गणेश और रिद्धि-सिद्धि का अभिषेक, पूजा और मोतियों से श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा और दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर ध्वज पूजन करेंगे। महोत्सव में प्रतिदिन भजन संध्या होगी। इसके अलावा इस बार 31 दिसंबर की रात 10 बजे बाद मंदिर में भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 1 जनवरी को सुबह 5 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा।
