अमेरिका में ओमिक्रॉन का कहर, कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमण के मामले 50 लाख के पार

सैक्रामेंटो।

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 50 लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं, संक्रमण के ज्ञात सर्वाधिक मामलों वाला यह पहला राज्य बन गया है। सरकारी आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। कैलिफोर्निया जन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में संक्रमण का पहला मामला 25 जनवरी 2020 को सामने आया था।

इसके ठीक 292 दिन बाद उसी वर्ष 11 नवंबर को संक्रमण के मामले बढ़कर दस लाख हो गए थे। इसके बाद 44 दिन में राज्य में संक्रमण के मामले बीस लाख से अधिक हो गए थे। राज्य में संक्रमण से 75,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने कैलिफोर्निया को देश के अधिकतर स्थानों के साथ वायरस के ''उच्च'' प्रसार वाले क्षेत्र की सूची में डाला है। इस बीच, राज्य में संक्रमितों के अस्पतालों में भर्ती होने के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। पिछले सात दिनों में अस्पतालों में भर्ती होने के मामले 12 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इस दौरान 4,401 लोग अस्पाल में भर्ती हुए है। इन मामलों में अभी यह स्पष्ट नहीं हैं कि इनमें नए स्वरूप ओमिक्रॉन के कितने मामले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *