मुख्यमंत्री चौहान ने सड़क दुर्घटना में घायल नागरिकों का हालचाल जाना

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल के निजी अस्पताल में दाखिल दुर्घटना में घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। आज रेहटी के निकट बस दुर्घटना में करीब एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। मुख्यमंत्री चौहान ने अस्पताल के चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दुर्घटना में दिवंगत नसरूल्लागंज निवासी जगदीश महेश्वरी के परिवार को चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। घायलों के समुचित उपचार के निर्देश देते हुए 50-50 हजार की सहायता राशि मंजूर की गई। आंशिक रूप से घायल लोगों को भी 5 और 10 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *