भाजपा के राष्‍ट्रीय मंत्री गोरखपुर में बोले- सपा, बसपा लड़ाई से बाहर- कांग्रेस वेंटिलेटर पर

गोरखपुर
भाजपा के राष्‍ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने कहा क‍ि यूपी व‍िधान सभा चुनाव में सपा व बसपा लड़ाई से बाहर हो गई हैं। कांग्रेस वेंट‍िलेटर पर है। चुनाव में भाजपा की जीत तय है। मेनन भाजपा के बेनीगंज स्थित कार्यालय पर गोरखपुर क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की बैठक ले रहे थे। बैठक में अब तक की तैयारी और आगामी कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया।

केन्‍द्र व राज्‍य सरकार ने सभी का व‍िकास क‍िया
इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मेनन ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों को गिनाया तथा सपा, बसपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस को फसली, सपा को कतली, बसपा को नकली और भाजपा को असली पार्टी बताया। कहा कि वर्तमान में कांग्रेस आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। यह फसली पार्टी केवल चुनाव के सीजन में दिखती है। सपा को कतली पार्टी बताते हुए कहा कि जब इस दल की प्रदेश में सरकार आती है तो देंगे होते हैं। गुंडों और माफियाओं का राज रहता है। हत्या और अपहरण करने वालों का राज रहता है। ऐसी स्थिति में लोग अपने घरों से पालन को मजबूत होते हैं।

बसपा नकली पार्टी
बसपा को नकली पार्टी बताते हुए इस दल की सरकार के जन विराधी कारनामे जनता के दिलो दिमाग में अभी बरकरार है। उन्होंने भाजपा को असली पार्टी बताते हुए कहा देश में यही एक ऐसा दल है, जिसके लिए देश हित और जन हित क्रमांक एक पर रहता है। भाजपा में व्यक्ति और परिवार के हित के लिए कोई स्थान नहीं है। मेनन ने कहा कि 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता की पहली पसंद भाजपा रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता ने तय कर लिया है। उन्होंने क्षेत्रीय टीम से बड़े लक्ष्य को लेकर काम करने और 2017 से बड़ी जीत 2022 में दिलाने के लिए अपनी पूरी क्षमता लगाकर कार्य करने का आह्वान किया।

योगी सरकार ने कसी गुंडों पर नकेल
बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र ने सर्वप्रथम चुनाव व्यवस्था से जुड़े एक एक बिंदु की समीक्षा की और आगे के लिए टिप्स दिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अयोध्या में दीपोत्सव, वृंदावन में बरसाना की होली, काशी में कारीडोर निर्माण का जिक्र किया और कहा कि यह तभी संभव हुआ जब भाजपा की सरकार है। ऐसे में आप सभी को सपा के शासन काल को भी याद करना चाहिए, जिसमे हिंदुओं के आस्था के केंद्रों की उपेक्षा कर सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री का निर्माण हो रहा था। कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सपा के गुंडा राज पर नकेल कसते हुए कानून का राज स्थापित किया है। गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली, खाद्यान्न, गैस का मुफ्त कनेक्शन और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया भाजपा सरकार करा रही है। भाजपा सरकार किसान, नौजवान, महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की चिंता कर रही है। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *