पंजाब विधानसभा चुनाव: सिद्धू घोषित कर रहे उम्मीदवार, चन्नी को चहेतों की चिंता; कन्फ्यूजन में कांग्रेस कैंडिडेट

चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की खराब होती अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के अपने 13 सूत्रीय एजेंडे के साथ खुद को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने हाल ही में कहा था कि पार्टी आलाकमान ने पंजाब के नेताओं से कहा है कि वह चुनाव से पहले सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं करेंगे।

कांग्रेस आलाकमान ने यह स्पष्ट स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जो कि कांग्रेस का दलित चेहरा हैं के अलावा पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिद्धू (जाट चेहरा) और पूर्व पीपीसीसी प्रमुख सुनील जाखड़ (हिंदू चेहरा) के संयुक्त नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

हालांकि, पार्टी में जारी आंतरिक कलह का संकेत देते हुए पीपीसीसी प्रमुख सिद्धू ने रविवार को बटाला रैली में पूर्व विधायक अश्विनी सेखरी को बटाला से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया, हालांकि पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। अगर सिद्धू की घोषणा कांग्रेस के निर्णय से मेल खाती है तो यह राजिंदर बाजवा के लिए झटका है, जो बटाला सीट पर नजर गड़ाए हुए हैं। कादियां विधानसभा क्षेत्र में सिद्धू मौजूदा विधायक फतेहजंग बाजवा का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा (सांसद) भी कादियान से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
 
इसके अलावा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी संभावित उम्मीदवारों को 'उनके' निर्वाचन क्षेत्रों में अनुदान वितरित करने की अनुमति दी है। इससे टिकट के इच्छुक उम्मीदवार नाराज हो रहे हैं। पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए अभी तक विशेष नेताओं को अनुदान वितरित करने की अनुमति देने से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "हम इस बात से हैरान हैं कि क्या आलाकमान चन्नी को सीएम चेहरे के रूप में पेश करने के लिए उत्सुक है या फिर सिद्धू को।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *