नीट-पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डाक्टरों का प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली
दिल्ली में नीट-पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डाक्टरों की नाराजगी कम नहीं हो रही है। सोमवार को डाक्टरों ने मार्च निकालकर नीट-पीजी काउंसलिंग की मांग की थी। हालांकि इस बीच पुलिस व डाक्टरों के बीच तीखी नोकझोक व झड़पे हुई थी। इसमें कई पुलिस कर्मी व डाक्टर चोटिल हो गए थे। पुलिस के इस दुर्व्यहार से खफा रेजीडेंट डाक्टरों ने मंगलवार को सफदरगंज अस्पताल में प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा की गई धक्कामुक्की और झड़प को लेकर नाराजगी जताई। यहां रेजीडेंट डाक्टरों ने मंगलवार को भी पैदल मार्च निकालने की तैयारी की। इसके बाद अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *