आज PM देंगे मेट्रो रेल की सौगात, IIT के छात्रों को भी करेंगे संबोधित

कानपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर दौरे पर रहेंगे, वो यहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे और इसके साथ ही वह मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड और बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। आपको बता दें कि कानपुर मेट्रो परियोजना भारत की सबसे लंबी मेट्रो परियोजना है जो कि आईआईटी कानपुर से मोती झील तक करीब 9 किमी के खंड में फैली हुई है।

कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी आज दोपहर में करीब 1.30 बजे कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूरे हो चुके खंड का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद पीएम आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक की सवारी भी करेंगे। गौरतलब है कि कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किमी है और इसे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है।

इससे पहले पीएम मोदी सुबह 11 बजे IIT कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे और वहां सभी छात्रों को राष्ट्रीय ब्लॉकचेन परियोजना के तहत In House Blockchain Driven Technology के माध्यम से डिजिटल डिग्री जारी की जाएगी, PM ब्लॉकचेन-आधारित डिजिटल डिग्रियों का शुभारंभ भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *