मुख्यमंत्री चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी म.प्र. को मिलने पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 की मेजबानी मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह अत्यंत सुखद है कि मध्यप्रदेश धीरे-धीरे खेल हब के रूप में भी देश एवं दुनिया में पहचाना जाने लगा है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग का आव्हान किया है। उन्होंने कामना की कि मध्यप्रदेश नया इतिहास रचने में सफल होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा – "यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स2022-23 की मेजबानी भोपाल करेगा।"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *