मुख्यमंत्री चौहान ने दिल्ली मध्यप्रदेश भवन परिसर में कदंब का पौधा लगाया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन परिसर में कदंब का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रमदान भी किया। इस वर्ष 19 फरवरी नर्मदा जयंती से प्रतिदिन पौधा लगाने का क्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्यारह माह निरंतर विभिन्न प्रजातियों के पौधे भोपाल के स्मार्ट पार्क, शौर्य स्मारक, मंत्रालय परिसर, प्रशासन अकादमी परिसर और प्रदेश के अन्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर लगाए हैं। प्रदेश के बाहर भ्रमण के दौरान भी मुख्यमंत्री चौहान प्रतिदिन सुबह एक पौधा जरूर लगाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *