वन विभाग की उड़ी नींद, वाल्मी की पहाड़ियों पर दिखा तेंदुआ

भोपाल
राजधानी में दो तेंदुओं का मूवमेंट है या फिर एक ही है जिसने शहर की एक बड़ी आबादी को संकट में डालकर रखा है। इस समस्या सें पिछले तीन दिनों से वन विभाग जूझ रहा है। आज सुबह ही वाल्मी की पहाड़ियों पर तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। फॉरेस्ट टीम सर्चिंग में लगी है।

वन विभाग के ओएसडी आरके भदौरिया का कहना है कि वन विभाग का एक स्पेशल दस्ता वाल्मी की पहाड़ियों  पर सर्चिंग में लगा हुआ है।  भोपाल के चूना भट्टी और सर्व-धर्म पुल स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में तेंदुए के मूवमेंट के बाद  पिंजरा लगाया गया था, लेकिन उसमें तेंदुआ नहीं आया, लेकिन उसके 3-4 फुट प्रिंट और मिले हैं। इससे आशंका है कि तेंदुआ पार्क में ही है।

स्वर्ण जयंती पार्क 42 हेक्टेयर में फैला है, इसमें हजारों पेड़ हैं। इस कारण हर रोज लगभग साढ़े 3 हजार लोग घूमने आते हैं। इसी पार्क में कर्मचारियों ने तेंदुआ देखा था। इसके बाद लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी। रविवार को भी पार्क बंद रहा, लेकिन तेंदुए के लिए सर्चिंग जारी रही। इससे पहले परवलिया के पास भी ट्रैप कैमरों में तेंदुआ का मूवमेंट कैच होने के बाद वहां पर भी पिंजरा लगाया गया है। नया साल में जंगल में मंगल मनाने वालों के लिये भी अब सख्ती तेज होगी क्योंकि केरवा और कलियासोत के जंगलों में घुसने वाले सैलानियों और चरवाहों पर पाबंदी लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *