आप का चंडीगढ़ निगम चुनाव में डंका, भाजपा के मेयर खुद हारे; कांग्रेस-अकाली भी पिछड़े

चंडीगढ़
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के किलों को भेदकर 6 वार्डों में जीत हासिल कर ली है। जबकि भाजपा और कांग्रेस ने अभी क्रमश: चार और दो वार्ड जीते हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला परिणाम मेयर चुनाव का है। भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है। चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों पर सुबह नौ बजे से काउंटिंग चल रही है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 6 वार्डों में जीत हासिल की है।वहीं, भाजपा ने अभी तक चार वार्ड जीते हैं, जबकि कांग्रेस ने दो वार्ड जीते और एक वार्ड निर्दलीय के खाते में गया है।

अकाली दल अभी खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रही है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला परिणाम मेयर चुनाव को लेकर है। भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान मेयर रविकांत शर्मा चुनाव हार गए हैं। उन्हें आप प्रत्याशी ने हराया। गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वार्डों की संख्या 2016 में 26 से बढ़कर अब 35 हो गई है। परंपरागत रूप से हर पांच साल में होने वाले नगर निगम के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने एंट्री लेकर इस चुनाव को और रोचक बना दिया है। वर्तमान नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बहुमत है। पिछले एमसी चुनावों में  भाजपा ने 20 और उसके पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल को एक सीट जीती थी। कांग्रेस केवल चार सीटें जीतने में सफल रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *