कश्मीर से शिमला तक बर्फबारी का मनमोहक नजारा, तस्वीरों से घर बैठे आप भी लें लुत्फ

नई दिल्ली

सर्दिया शुरू होते ही देश के उत्तर भारत राज्यों में भारी ठंड हो रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। तो कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के लट्टी इलाके की आज का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में घाटी की मनमोहक वादियों में भारी हिमपात हो रहा है।

पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक कड़ाके की सर्दी ने लोगों को घरों में बंद रहने पर मजबूर कर दिया है। इन दिनों पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में कोहरे और शीतलहर से लोगों का बुरा हाल है।
रविवार को जम्मू कश्मीर के उधमपुर से एक वीडियो सामने आया है। उधमपुर के लट्टी इलाके में भारी हिमपात हो रहा है। घाटी के अन्य इलाकों में भी हिमपात की सूचना है। भारी हिमपात के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं।
 

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मनाली सहित, कुफरी, नारकंडा में सीजन का पहली बर्फबारी हुई। ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, खडा पत्थर, शिमला के रोहड़ू और किन्नौर के निचार में भी हल्की बर्फबारी हुई। सीजन की इस पहली बर्फबारी से पर्यटकों के चहरे खिल गए और उन्होंने बर्फबारी में जमकर मस्ती की। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई स्थानों पर हिमपात और बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *