आज से बादल, काेहरा भी हाेगा, दिन में नहीं निकलेगी धूूप

ग्वालियर
आज से जम्मू-कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। यह पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है। इससे उत्तर भारत का मौसम बदल जाएगा। ग्वालियर चंबल संभाग में बादल छाने के साथ-साथ बारिश होगी। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आएगी। कोहरा भी छाएगा और धूप नहीं निकलेगी। इससे दिन में ठंड बढ़ेगी। शीतल दिन रह सकते हैं। बारिश का सिलसिला थमने के बाद नए साल में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आएगी, जिससे दिन व रात में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे से शहर का मौसम बदल गया। अरब सागर से आ रही नमी के कारण सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इससे सुबह के समय ठंडक रही। दोपहर में तेज धूप होने से ठंड से राहत रही। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जिससे ठंड की चुभन भी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्के बादल छाने के आसार हैं। 27 से 29 दिसंबर के बीच शहर में बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। जिससे राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बन गया है। एक घेरा उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है। इससे हवा का रुख पश्चिमी हो गया है। हवा में नमी बढ़ने से तापमान बढ़ गया है। मौसम में अचानक बदलाव आ गया। ठंड अचानक गायब हो गई है। दिन में धूप चुभ रही थी। सूर्य अस्त के बाद भी कड़ाके की ठंड नहीं हो सकी। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिसे व अधिकतम तापमान 1.6 डिसे अधिक रहा।

बारिश से दिन में बढ़ेगी ठंड: अंचल में यदि बारिश होती है तो इसके बाद ठंड बढ़ सकती है। साथ ही नए साल का स्वागत भी कड़ाके की ठंड से हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *