एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

भोपाल
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, MPPEB द्वारा आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाले हैं. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर नजर बनाए रखें. गौरतलब है कि भर्ती परीक्षा 8 जनवरी 2021 से आयोजित की जाएगी. जिसके लिए तकरीबन 12 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

बताते चलें कि MPPEB ने 2020 में पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसमें जीडी कांस्टेबल की 3862 तथा रेडियो कांस्टेबल के 138 पद शामिल हैं. इससे पहले यह परीक्षा 6 अप्रैल 2021 आयोजित की जानी थी. मगर कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था.

उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए उन्हें एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी कार्ड भी लेकर जाना होआ. इसके लिए आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक डॉक्यूमेंट लेकर जा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *