फैक्ट्री में हुए हादसा में 4 लोगों की मौत, कई लोग घायल

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा हो गया है. यहां बेला इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-2 में एक नूडल्स की फैक्ट्री में वायलर फट गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक विस्फोट इतना भीषण था कई फैक्टरियों की छत उड़ गईं. विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के इलाके के लोग जुट गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है.

हादसे के बाद कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि बचाव दल की टीम ने रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया है. हालांकि विस्फोट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

एसएसपी जयंत कांत और फायर ऑफ़िसर मौके पर पहुंच गए हैं. हादसे वाली जगह से लोगों की भीड़ को हटाया गया है. इसके साथ ही मलबे में दबे हुए लोगों को जल्द निकालने लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *