प्रदेश में सोमवार से हल्की बारिश की संभावना

भोपाल

पाकिस्तान से आने वाली नमी भरी हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में ठंड से काफी राहत मिल गई है। सिर्फ भोपाल और दतिया में रात का तापमान कुछ नीचे आया है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के नीचे आ गया, जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा पचमढ़ी में रात का पारा 8 डिग्री चढ़कर 12 पर पहुंच गया। पचमढ़ी में अभी तक पारा 4 डिग्री से नीचे चल रहा था। होशंगाबाद और इंदौर में पारा 12 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चले गए हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चले गए हैं।

मध्यप्रदेश में रविवार से मौसम में बदलाव होगा। पाकिस्तान से हवाओं के साथ नमी आने से बादल छाने लगेंगे। इससे रात का तापमान नीचे आएगा। प्रदेश में सोमवार से हल्की बारिश की संभावना है। यह लगातार तीन दिन तक हो सकती है।

इन इलाकों में ज्यादा असर रहेगा
प्रदेश में रविवार के बाद तीन दिन तक हल्की बारिश होगी। इस सिस्टम का असर पूरे प्रदेश में रहेगा। इसका सबसे ज्यादा असर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में देखने को मिलेगा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

रात का पारा 13 डिग्री के पार पहुंचा
रात का तापमान 13 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। सबसे ज्यादा होशंगाबाद में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम छतरपुर के नौगांव, खजुराहो में 7-7 और ग्वालियर में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *