प्रदेश का मौसम 27-28 दिसंबर से बारिश-ओलावृष्टि के आसार

भोपाल
एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव होने के चलते मध्य प्रदेश का मौसम  एक बार फिर बदल गया है, तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।एमपी मौसम विभाग ने सभी जिलों के शुष्क रहने की संभावना जताई है, हालांकि 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।वही 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने के चलते 27 दिसंबर सोमवार से मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।27 व 28 दिसंबर को मावठ की बारिश हो सकती है और नमी बढ़ने से कोहरा छाएगा।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर रहा, जहां 4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। वही उमरिया, रीवा, खजुराहो और नौगांव में सबसे न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।इसके अलावा राजधानी भोपाल में न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो लगभग सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा।इंदौर में शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य 1 डिग्री अधिक 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। ।वही ग्वालियर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जाे सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकार्ड हुआ।आने वाले दिनों में यहां पारा 20डिसे से नीचे जा सकता है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार,  जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बन गया है और हवाओं का रुख पश्चिमी होने से अरब सागर से नमी आना शुरू हो गई हैं।वही पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर है, जो 24 दिसंबर को जम्मू कश्मीर पहुंचेगा और फिर फिर नमी आएगी।इसके अलावा तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर को विकसित हो जाएगा, जिससे ग्वालियर, मुरैना में बारिश होगी और कहीं कहीं ओलावृष्टी के भी आसार है।  वर्तमान में बांग्लादेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic circulation) अभी भी सक्रिय है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ (WD) उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी व 3.1 किमी की ऊँचाई के मध्य फैले चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है। वहीं 24 और 26 दिसंबर को दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ सम्भावित हैं, 27-28 दिसंबर से वर्षा की संभावनाएं बनी हुई हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रिय कार्यालय भोपाल से कृषि विज्ञान केंद्र बड़गाव बालाघाट को प्राप्त 05 दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में दिनांक 22 से 26 दिसंबर 2021 तक मौसम साफ और शुष्क रहने के साथ शीत लहर की संभावना है। इस अवधि में सापेक्ष आद्रता 74 से 88 प्रतिशत रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री से सेल्सियस तथा हवा की गति 6.4 से 9.7 किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण पूर्व रहने की संभावना है। साथ ही बादल छाए रहने की संभावना नहीं है। यह जानकारी जिला कृषि मौसम इकाई, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा राणा हनुमानसिंह कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव, बालाघाट द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *