आग में झुलसने से युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में

रायपुर
संजय नगर के मदीना चौक के पास स्थित एक मकान में देर रात आग गई, जब तक फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंचती तब तक अंदर में रह रहा विरेंद्र पटेरिया पूरी तरह से झुलस गया और घटनास्थल ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने मर्ग कायम कर यह हादसा है या खुदकुशी इस मामले की जांच में जुट गई हैं।

टीकरापारा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदीना चौक के पास एक छोटे से मकान में रह रहे विरेंद्र पटेरिया (45) गुरुवार की दूर रात खाना बना रहा था कि वह अचानक से आग में झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। रात को 12 बजे जब मोहल्ले के कुछ लोग बाहर निकले तो घर से धुंआ निकलता देख वे फायर बिग्रेड की टीम को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। जब अंदर जाकर देखा तो पटेरिया का शव पूरी तरह से झुलस गया था और उसकी मौत हो गई थी।

घटना की सूचना टिकरापारा थाने को मिली गई और वह भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंची और स्थल का मुआयना किया तो पता चला कि खाना पकाते वक्त युवक झुलस गया होगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ तो उसके पिता राजकुमार के बारे में पता चला, उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई। राजकुमार ने बताया कि विरेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बीमार रहा करता था। ऐसे में शक जाहिर किया जा रहा है कि खुद ही उसने आग लगाई होगी। मकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *