DDA की 18335 फ्लैट की आवासीय योजना लॉन्च, कीमत सिर्फ 10 लाख रुपये से शुरू
नई दिल्ली |
नए साल से पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 18335 फ्लैट की नई आवासीय योजना-2021 (DDA Housing Scheme-2021) लॉन्च की है। इसके लिए गुरुवार से ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो सात फरवरी 2022 तक चलेगी। नई स्कीम में जनता फ्लैट से लेकर एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के फ्लैट शामिल हैं। यह फ्लैट द्वारका, नरेला, रोहिणी जसोला, वसंत कुंज, जनकपुरी, रामबाग, लोकनायक पुरम, पश्चिम विहार, मादीपुर और सिरसपुर में बनाए जा रहे हैं।
कौन खरीद सकता है : कोई भी व्यक्ति इन फ्लैट को खरीदने के लिए आवेदन कर सकता है। अगर पत्नी या बच्चों के नाम पर पहले से दिल्ली में फ्लैट, प्लॉट या घर है तो वो इस योजना के तहत फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। पति-पत्नी दोनों फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे, लेकिन लॉटरी सिस्टम के तहत अगर दोनों का फ्लैट निकल आता है तो उस स्थिति में दोनों में से एक को ही आवंटित किया जाएगा।
