2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, फिलहाल ब्रेक पर ठिठुरन

भोपाल
हवाओं का रुख बदलने से रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।
 
ईरान पर भी एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अतिरिक्त 26 दिसंबर को भी एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने की संभावना है। इन सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर फिर बर्फबारी होगी और उसका असर कुछ दिनों बाद नजर आएगा।  मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि कल राजधानी का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी इसके आसपास ही रहने की उम्मीद है। यह सामान्य से तीन डिग्री से. अधिक है। शहर का  न्यूनतम तापमान भी अब नौ डिग्री से. से बढ़ कर 11 पर पहुंच गया है। रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री से. कम रहा।   हवा का रुख उत्तरी के अलावा पश्चिमी भी होने लगा है। इससे तापमान बढ़ने लगा है।

राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। दो नए पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर भारत में आना संभावित हैं। इनमें से 26 दिसंबर को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। हवाओं का रुख बदलने से अगले 36 घंटों में बादल छाने लगेंगे। साथ की कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। उसके बाद मौसम साफ होने लगेगा और रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *